दिल्ली में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज का राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न
दिल्ली। दिनांक 10 मई को दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम, सिविल लाइंस में राष्ट्रव्यापी सामाजिक संगठन “अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज रजिस्टर्ड” का राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। सम्मेलन में देशभर से आए प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन पदाधिकारियों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता, संविधानिक अधिकारों एवं समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा। सम्मेलन में उपस्थित केंद्रीय नेतृत्व, क्रांतिकारी साथियों एवं सभी महानुभावों के योगदान की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से सभी को हार्दिक साधुवाद एवं बधाई दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री कैलाशचंद्र वाल्मीकि ने कहा कि संगठन समाज के अधिकारों, शिक्षा, जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सामाजिक एकजुटता एवं संविधान की मूल भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन के समापन पर “जय भीम, जय संविधान, जय युवजन समाज” के नारों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
