शुभ इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा बदायूं रोड स्थित शुभ इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों और उनकी माताओं के साथ मातृ दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति सुंदर कविताएं प्रस्तुत कीं और गीतों के माध्यम से मां के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया।
बच्चों ने “मां तू कितनी भोली है” जैसे गीतों पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं माताओं ने भी अपने बच्चों के लिए गीतों पर नृत्य कर उनके प्रति अपने स्नेह और ममता को व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने मां की ममता का महत्व बताते हुए कहा कि मां बच्चे की पहली शिक्षिका होती है और जीवनभर अपने बच्चों पर स्नेह लुटाती रहती है। उन्होंने कहा कि मां की अहमियत का एहसास अक्सर तब होता है जब वह हमारे बीच नहीं रहती।
संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने कहा कि जिन लोगों को मां का आंचल प्राप्त है वे बहुत भाग्यशाली हैं। उन्होंने धरती माता, गंगा माता, गौ माता और भारत माता की ममता का भी उल्लेख करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी शान
है।

है।