बरेली में विश्व मजदूर दिवस पर श्रमिकों को किया सम्मानित

संवाददाता राजू राज सिंघम की कलम से

 

बरेली, 1 मई। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत द्वारा विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर चौपुल पुल के नीचे कार्यक्रम आयोजित कर श्रमिकों के बीच गमछा, फल, कोल्ड ड्रिंक व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदू इशिका सिंघानिया ने कहा कि विश्व मजदूर दिवस का इतिहास एक अमेरिकी घटना से जुड़ा है। पहले मजदूरों से 15 से 18 घंटे तक काम लिया जाता था, जिससे उन्हें भोजन, आराम और परिवार की देखभाल का समय नहीं मिल पाता था। 1 मई 1886 को अमेरिका में मजदूर यूनियनों ने 8 घंटे कार्य दिवस की मांग को लेकर हड़ताल की। इस दौरान शिकागो में बम विस्फोट और पुलिस फायरिंग जैसी दुखद घटनाएं हुईं, जिसके बाद 8 घंटे कार्य दिवस का नियम लागू किया गया।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत सहित कई देशों में यह नियम लागू है और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर संस्थान द्वारा मजदूरों, चालकों व अन्य श्रमिकों को गर्मी से राहत दिलाने हेतु सूती गमछा, फल, कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामग्री वितरित कर उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, संरक्षक भारतेंद्र सिंह, जे.आर. गुप्ता, डॉ. सौरभ अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, रामकिशोर, सुनीता, अंजू ठाकुर, शुभम कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।