मजदूर दिवस पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया का कार्यक्रम, मजदूरी बढ़ाने व महिला आरक्षण की मांग
बरेली, । मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में पीस कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राणा के साथ प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राजा मुराद का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उन्हें गरीब मजदूरों का मसीहा बताते हुए सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में नदीम इकबाल ने मजदूरों के हित में न्यूनतम मजदूरी 750 रुपये प्रतिदिन किए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि निजी फैक्ट्री सेक्टर में कार्यरत महिला मजदूरों को 3 माह का अवकाश दिया जाना चाहिए तथा इस दौरान भी उन्हें 750 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान मिलना चाहिए।
उन्होंने महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही कहा कि जो लोग महिला आरक्षण का विरोध कर रहे हैं, उन्हें जनता समय आने पर जवाब देगी। उन्होंने मांग की कि आने वाले सत्र में लोकसभा, राज्यसभा एवं प्रदेश स्तर पर महिला आरक्षण बिल को पुनः प्रस्तुत कर पारित किया जाए।
इस अवसर पर पीस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष खुशनुमा खान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में पत्रकार सैयद सलमान, डॉ. शहाबुद्दीन, अफसर खान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
