जिला पंचायत चुनाव: वार्ड नं. 37 में गुरु-चेला आमने-सामने, सियासी संग्राम तेज

वार्ड नंबर 37 में आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है और इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रूप ले चुका है।
इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि गुरु और शिष्य ही आमने-सामने आ गए हैं। योगी कल्याण समिति के संस्थापक योगी विजय देवनाथ महाराज और उनके शिष्य माने जाने वाले रामकुमार राठौर (भारतीय मोदी सेना) चुनावी मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं।
इस मुकाबले ने पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। समर्थकों के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और गांव-गांव में जनसंपर्क एवं बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह चुनाव केवल वोटों की लड़ाई नहीं, बल्कि गुरु-चेला की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। इस टकराव का असर क्षेत्रीय राजनीति पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल सभी की निगाहें इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर टिकी हुई हैं, जहां चुनाव परिणाम कई नए राजनीतिक समीकरण तय कर सकता है।